पुस्तकों की पब्लिसिटी के लिए हम लेखकों की इच्छानुसार विभिन्न प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में उनकी पुस्तकों की समीक्षा के प्रकाशन का प्रबंध कर सकते हैं. पुस्तक प्रकाशन का रेट प्रतियों की संख्या और पुस्तक की पृष्ठ संख्या के आधार पर अलग-अलग होता है. अतः पृष्ठ संख्या और कुल प्रतियों की संख्या मालूम होने पर ही इस संबंध में अधिक जानकारी प्रदान किया जाना संभव है.
क्या आप बता सकते हैं कि भारत का वो एकमात्र स्थान कौनसा है, जहां उत्तम क्वालिटी का भोजन सबसे सस्ता मिलता है? यदि आप जानते हैं तो इस बारे में विस्तार से बताएं। इस बारे में हम आपको विस्तार से तीन दिन बाद बताएंगे।
मेरी जीवन संगिनी श्रीमती संगीता गोयल गत 5 मार्च को अचानक हमेशा-हमेशा के लिए मेरा साथ छोड़कर इस दुनिया को अलविदा कह गई। वे पिछले कुछ समय से कैंसर से संघर्ष कर रही थी और गत वर्ष नई दिल्ली के राजीव गांधी कैंसर अस्पताल में इलाज के बाद तेजी से स्वास्थ्य लाभ भी कर रही थी। 5 मार्च को रात्रि लगभग 8 बजे अचानक हृदयगति रूक जाने के बाद उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार 6 मार्च को पूरे रीति-रिवाज के साथ कर दिया गया। वह मात्र 35 वर्ष की थी और अपने पीछे लगभग 10 वर्षीय पुत्र अतुल गोयल को छोड़ गई हैं। संगीता का जन्म 27 मई 1978 को हरियाणा के झज्जर जिले के माछरौली गांव में हुआ था और वे झज्जर के अग्रसेन महिला महाविद्यालय से ग्रेजुएट थी। उनके इस तरह अचानक चले जाने के बाद मेरे जीवन में एक बहुत बड़ा शून्यकाल आ गया है।
Comments
पुस्तक प्रकाशन का रेट प्रतियों की संख्या और पुस्तक की पृष्ठ संख्या के आधार पर अलग-अलग होता है. अतः पृष्ठ संख्या और कुल प्रतियों की संख्या मालूम होने पर ही इस संबंध में अधिक जानकारी प्रदान किया जाना संभव है.