पंखों वाली गाय !


यह दृश्य देखकर चौंक गए न आप!

आपका चौंकना स्वाभाविक ही है क्योंकि अभी तक आपने किसी गाय के शरीर पर इतने बड़े-बड़े पंख कभी देखे नहीं होंगे। जी नहीं, यह जादुई कथानक हैरी पॉटर की फिल्मों वाली पंखों वाली कोई जादुई गाय नहीं है बल्कि यह एक साधारण गाय है।

साधारण गाय और वो भी पंखों वाली! बात कुछ हजम नहीं हुई न!
तो चलिए सस्पैंस खत्म करते हुए आपको बता ही दें कि इस चित्र में दिखाई दे रही गाय के शरीर पर कोई पंख नहीं उगे हैं बल्कि बड़े-बड़े जो पंख दिखाई दे रहे हैं, वे विश्व के सबसे बड़े पक्षी ‘सारस’ के हैं, जो इस गाय का पीछा कर रहा है। इस चित्र को जरा ध्यान से देखें, एक सारस इस गाय का पीछा करता नजर आएगा।

इस अद्भुत दृश्य को एक फोटोग्राफर ने कोएलाडियो नेशनल पार्क में अपने कैमरे में कैद किया।

प्रस्तुति : मीडिया केयर ग्रुप ब्यूरो

Comments

Anonymous said…
photo graphar ki tareef karni padegi sahab
PN Subramanian said…
अपने यहाँ कामधेनु के शायद पंख हुआ करते थे. सुन्दर प्रस्तुति.

Popular posts from this blog

तपती धरती और प्रकृति का बढ़ता प्रकोप